गुरुग्राम में नई आवासीय परियोजना पर ₹1600 करोड़ का निवेश करेगी एमार इंडिया
रियल एस्टेट कंपनी एमार इंडिया गुरुग्राम (हरियाणा) में एक लग्ज़री आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए करीब ₹1,600 करोड़ का निवेश करेगी। एमार इंडिया के सीईओ कल्याण चक्रवर्ती ने बताया, "हमने गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक नई आवासीय परियोजना शुरू की है। यह 9.2 एकड़ की लग्ज़री आवासीय परियोजना है जहां 816 अपार्टमेंट बनाए जाएंगे।''
read more at भाषा


