गुरुग्राम में बिल्डर के ऑफिस पर हुई 30 राउंड फायरिंग, गैंगस्टर दीपक नांदल ने ली ज़िम्मेदारी
गुरुग्राम में गुरुवार रात 5 हथियारबंद बदमाशों ने एमएनआर बिल्डर के ऑफिस पर करीब 30 राउंड फायरिंग कर दी। कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल ने घटना की ज़िम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "फायरिंग हमने करवाई है। मेरे पैसे देने हैं और...हमारे मामलों में न उलझो वरना अंजाम बुरा होगा।" घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
read more at इंडिया टीवी


