गुरुग्राम में लगाई जाएगी अटल बिहारी वाजपेयी की 100 फीट ऊंची मूर्ति, 7 एकड़ में बनेगा पार्क
गुरुग्राम (हरियाणा) में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पार्क और स्मृति केंद्र बनाया जाएगा जिसके लिए नगर निगम ने धर्मपुर गांव में करीब 7 एकड़ ज़मीन चिह्नित की है। पार्क में बायोडायवर्सिटी पार्क, लाइब्रेरी और अटल बिहारी वाजपेयी की करीब 100 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने की योजना बनाई है। अधिकारियों के अनुसार, पहले यह कार्य एचएसवीपी को सौंपा गया था।
read more at हिन्दुस्तान


