ग्रेटर नोएडा में होगा फ्लावर फेस्टिवल का आयोजन, 500+ प्रजातियों के होंगे फूल
ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिर भोज पार्क (सिटी पार्क) में 28 फरवरी से फ्लावर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा जिसमें 500 से ज़्यादा प्रजातियों के फूल देखने को मिलेंगे। इसमें फैशन शो होगा जिसमें बच्चे फलों और सब्ज़ियों से बने परिधान पहने नज़र आएंगे। इसके अलावा लेज़र लाइट शो, फूलों की मूर्तियां, थीम वाले गार्डन और बागवानी कार्यशालाएं भी होंगी।
read more at News24 हिंदी


