ग्रेटर नोएडा की हाई राइज़ सोसायटी में पानी के लिए बाल्टियां लेकर लंबी कतार में खड़े दिखे लोग
ग्रेटर नोएडा (यूपी) की एक हाई राइज़ सोसायटी में पानी के लिए बाल्टियां लेकर लंबी कतार में खड़े लोगों का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, ग्रेनो प्राधिकरण का पंपसेट खराब होने से सोसायटी में करीब 1,400 परिवारों को बाल्टियों से कई मंज़िल ऊपर तक पानी ढोना पड़ा। ग्रेनो प्राधिकरण के अनुसार, पंपसेट ठीक कर दिया गया है।
read more at Times Now नवभारत


