ग्रेटर नोएडा में न्यूज़ीलैंड-अफगानिस्तान टेस्ट का पहला दिन गीली आउटफील्ड के कारण हुआ रद्द
ग्रेटर नोएडा (यूपी) में सोमवार को न्यूज़ीलैंड-अफगानिस्तान के बीच एक मात्र टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल गीली आउटफील्ड के कारण रद्द कर दिया गया। न्यूज़ीलैंड-अफगानिस्तान के बीच पहले दिन का खेल सुबह 10-बजे शुरू होने वाला था। दिनभर कई बार आउटफील्ड का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों ने पहले दिन के खेल को रद्द करने का फैसला किया।
read more at हिन्दुस्तान


