Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गैर-डेयरी पनीर के उपयोग की जानकारी देंगे होटल, दिशानिर्देश बनाने पर विचार कर रहा केंद्र

short by प्रियंका तिवारी / on Monday, 28 April, 2025
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, होटल-रेस्टोरेंट्स को यह बताना पड़ सकता है कि वे कैसे पनीर (दूध से बने या गैर-डेयरी उत्पादों से तैयार 'एनालॉग पनीर') का उपयोग करते हैं। बकौल अधिकारी, इसे लेकर मंत्रालय दिशानिर्देश बनाने पर विचार कर रहा है। एनालॉग पनीर में दूध के घटकों को गैर-डेयरी सामग्री से बदल दिया जाता है।
read more at भाषा