Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुरुद्वारा में जूते साफ करेंगे पंजाब के शिक्षा मंत्री, किस मामले में अकाल तख्त ने सुनाई सज़ा?

short by अपर्णा / on Wednesday, 6 August, 2025
सिखों की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को गुरुद्वारा में जूते साफ करने की सज़ा सुनाई है। दरअसल, श्रीनगर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर नाच-गाने का कार्यक्रम हुआ जिसको लेकर बैंस ने अपनी गलती मानी है। बैंस ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम को रोकना चाहिए था।