Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ग्राहकों की बढ़ती शिकायतों के बाद ज़ोमैटो ने बैन कीं एआई से बनाई गईं खाने की तस्वीरें

short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 18 August, 2024
ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने बताया है कि ग्राहकों की बढ़ती शिकायतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने एआई-जेनरेटेड खाने की तस्वीरों पर बैन लगा दिया है और यह बैन उनकी मार्केटिंग टीम पर भी लागू होगा। उन्होंने कहा, "एआई-जेनरेटेड तस्वीरें गुमराह...करने वाली होती हैं...अगस्त के अंत से हम ऐसी तस्वीरों को...सक्रिय रूप से हटाना शुरू कर देंगे।"
read more at NDTV Profit