Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गौरक्षक बिट्टू बजरंगी को मिली जान से मारने की धमकी, की पुलिस से सुरक्षा की मांग

short by ऋषि राज / on Tuesday, 29 April, 2025
गौरक्षा बजरंगी फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी ने दावा किया है कि उन्हें एक अज्ञात कॉलर ने वॉट्सऐप पर जान से मारने की धमकी दी है। बिट्टू बजरंगी ने कहा कि कॉलर ने उन्हें गालियां दीं और मेवात (हरियाणा) आने पर गोली मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस से अपनी जान व संपत्ति की सुरक्षा की मांग की है।