UP में महिला पंचायत सहायक की रहस्यमयी मौत, चेहरे पर मिले नाखून के निशान
गोरखपुर (यूपी) में महिला पंचायत सहायक रंजू निषाद (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके चेहरे पर नाखून के निशान मिले हैं। ससुरालवालों ने करंट लगने से मौत की बात कही जबकि मायकेवालों ने हत्या की आशंका जताते हुए FIR दर्ज कराई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
read more at Livehindustan


