यूपी में गोरखपुर-गोंडा रूट रहेगा ब्लॉक; अमृत भारत, इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों का रूट बदला
यूपी में गोरखपुर-गोंडा रूट पर स्वामी नारायण छपिया-मनकापुर स्टेशन के बीच 10-11 अक्टूबर को ऑटोमेटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉक कार्य कराया जाएगा। इसके चलते गोरखपुर पैसेंजर, मेमू समेत कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी जबकि अमृत भारत, वंदे भारत और इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों की रूट बदली जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने यह जानकारी दी है।
read more at Livehindustan


