गोल्ड लोन की किस्त नहीं भरी तो कब बिक सकते हैं आपके गहने, क्या है नियम?
गोल्ड लोन की एक EMI छूटने पर बैंक तुरंत गहने नीलाम नहीं कर सकती। लगातार 90-दिन से ज़्यादा भुगतान बकाया रहने पर लोन NPA हो सकता है और नीलामी का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, नीलामी से पहले कर्ज़दाता को तय नोटिस प्रक्रिया का पालन करना होता है। नीलामी पूरी होने से पहले बकाया चुकाकर गहने छुड़ाए जा सकते हैं।
read more at Tv9hindi


