गिल ने जड़ा अपना पहला टेस्ट दोहरा शतक, इंग्लैंड में भारतीय कप्तान के सबसे बड़े स्कोर का तोड़ा रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने अपना पहला टेस्ट दोहरा शतक जड़ते हुए इंग्लैंड में भारतीय कप्तान की सबसे बड़ी टेस्ट पारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 25-वर्षीय गिल ने एजबैस्टन टेस्ट के दूसरे दिन मोहम्मद अज़हरुद्दीन को पछाड़ा जिन्होंने 1990 में मैनचेस्टर टेस्ट में 179 रनों की पारी खेली थी। पहली पारी में भारत का स्कोर 450 के पास पहुंच गया है।
read more at espncricinfo


