गुलाबी रंग के दुर्लभ टिड्डे का यूके की 8 वर्षीय फोटोग्राफर ने शेयर किया वीडियो
यूके की 8 वर्षीय पुरस्कार विजेता फोटोग्राफर जेमी ने गुलाबी रंग के दुर्लभ टिड्डे का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जेमी ने कहा, "सिर्फ 1% लोग हैं जो अपने जीवन में गुलाबी टिड्डे को देख पाते हैं...मैं बहुत भाग्यशाली हूं जो इसे देख पाई।" बकौल रिपोर्ट्स, टिड्डे का गुलाबी रंग एरिथ्रिज्म नामक जेनेटिक म्युटेशन के कारण होता है।


