गिलक्रिस्ट ने बताया उनके लिए कौन हैं टॉप 3 विकेटकीपर-बल्लेबाज़, धोनी को किया शामिल
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ऐडम गिलक्रिस्ट ने अपने 3 टॉप विकेटकीपर-बल्लेबाज़ों के नाम बताए हैं। गिलक्रिस्ट ने 'टीओआई' से कहा, "रॉडनी मार्श, वह मेरे आदर्श थे। मैं भी वैसा ही बनना चाहता था। एमएस धोनी...मुझे उनकी कूलनेस पसंद है। उन्होंने हमेशा शांत रहते हुए अपने तरीके से काम किया।" उन्होंने आगे कहा, "और कुमार संगकारा। उन्होंने जो कुछ भी किया...शानदार किया।"
read more at Inshorts


