गोलगप्पे खाने के बाद बच्चे की हुई मौत, 17 अस्पताल में भर्ती
गिरिडीह (झारखंड) में कथित तौर पर सड़क किनारे स्टॉल से गोलगप्पे खाने के बाद एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि कई बच्चों समेत कम-से-कम 17 लोग अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। पीड़ितों ने पेट दर्द, उलटी और दस्त की शिकायत की थी। अधिकारियों ने बताया कि कई दिनों से रखा बासी खाना इसकी वजह हो सकता है।
read more at हिन्दुस्तान


