गिलहरी के 'ना उतरने की वजह से' यूके में रद्द हुई ट्रेन
यूके में एक गिलहरी के ट्रेन से ना उतरने की वजह से रीडिंग कस्बे से गैटविक जा रही एक ट्रेन रद्द कर दी गई। बीबीसी के मुताबिक, ट्रेन के अंदर 2 गिलहरी घुस गई थीं जिसके बाद यात्रियों को दूसरी जगह ले जाना पड़ा। ग्रेट वेस्टर्न रेलवे ने मज़ाक में कहा कि गिलहरियां बिना टिकट के घुस गई थीं।
read more at ABP Live


