गोविंदा के बेटे और रवीना की बेटी ने पार्टी में 'अंखियों से गोली मारे' पर किया डांस
अभिनेता गोविंदा और अभिनेत्री रवीना टंडन के आइकॉनिक गाने 'अंखियों से गोली मारे' पर उनके बच्चों ने डांस किया जिसका वीडियो सामने आया है। दरअसल, गोविंदा के बेटे यशवर्धन के जन्मदिन पर रवीना की बेटी राशा ने डांस का वीडियो शेयर कर उन्हें बधाई दी है। उनके वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "दोनों साथ में अच्छे लग रहे हैं।"
read more at Hindustan Times


