गोविंदा के स्वभाव का फायदा उठाते थे निर्माता, उन्हें समय पर पैसे नहीं देते थे: सुनीता
ऐक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता ने बताया है कि गोविंदा एक भावुक व्यक्ति हैं और वह दूसरों पर आसानी से भरोसा कर लेते थे। उन्होंने कहा कि निर्माता, गोविंदा के अच्छे स्वभाव का फायदा उठाकर समय पर भुगतान नहीं करने का बहाना बनाते थे। बकौल सुनीता, वह निर्माताओं से कहती थीं कि उन्हें बेवकूफ ना बनाए क्योंकि शो हाउसफुल था।


