Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गोवा या उदयपुर नहीं, गंगा के तट पर बसा यह तीर्थस्थल है भारत का सबसे महंगा डेस्टिनेशन

short by Tanya Jha / on Saturday, 4 October 2025
होटलिवेट की वित्त वर्ष 2024-25 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में होटल में ठहरने के लिए ऋषिकेश लगातार दूसरे साल सबसे महंगा डेस्टिनेशन बन गया है। हालांकि, इसका प्रति कमरा राजस्व (RevPAR) 4% कम होकर ₹9,691 हो गया जो पहले ₹10,086 था। वहीं, रणथंभौर, उदयपुर, श्रीनगर, गोवा, वाराणसी, जोधपुर, मसूरी, लोनावला और आगरा जैसे डेस्टिनेशन भी टॉप-10 में शुमार हैं।