गुवाहाटी से शिलॉन्ग के बीच फ्लाइट का किराया है केवल ₹150
गुवाहाटी-शिलॉन्ग के बीच विमान किराया ₹150/व्यक्ति है। 50-मिनट के सफर के लिए 'एलाइंस एयर' का किराया ₹400 है जो डिस्काउंट कूपन लगाने पर घट जाता है। गौरतलब है, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने और किफायती हवाई यात्रा के उद्देश्य से सरकार ने 2016 में 'उड़ान' स्कीम शुरू की थी। एक ऐनालिसिस के मुताबिक, 22 रूटों पर विमान किराया ₹1000/व्यक्ति से कम है।
read more at News24 हिन्दी


