Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गैस सिलिंडर की भी होती है 'एक्सपायरी डेट', जानें क्या है चेक करने का तरीका

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Sunday, 5 April, 2026
गैस सिलिंडर के लंबे इस्तेमाल से यह कमज़ोर हो सकता है इसलिए हर सिलिंडर का 'सर्विस टाइम' होता है। यह सिलिंडर के ऊपरी हिस्से पर अक्षर (महीना) और नंबर (साल) वाले कोड में लिखी होती है। A= जनवरी-मार्च, B= अप्रैल-जून, C= जुलाई-सितंबर, D= अक्टूबर-दिसंबर। अगर सिलिंडर पर B-26 लिखा है तो मतलब है कि वह अप्रैल-जून 2026 तक सेफ है।