Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गृह मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया 'भारतपोल' पोर्टल

short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 7 January, 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारतपोल' पोर्टल लॉन्च कर दिया। इस पोर्टल को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने बनाया है जिसके ज़रिए देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को रियल-टाइम सूचना मिल सकेगी। सरकार के मुताबिक, देश की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सशक्त बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है।
read more at ANI