Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गाज़ा में बंधक बनाए गए लोगों को रिहा नहीं किया गया तो सब कुछ बिगड़ जाएगा: हमास से ट्रंप

short by मनीष झा / on Wednesday, 8 January, 2025
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को अगर उनके शपथ ग्रहण तक रिहा नहीं किया गया तो पश्चिम एशिया में सब कुछ बिगड़ जाएगा। उन्होंने कहा, "यह हमास के लिए अच्छा नहीं होगा...सब कुछ बर्बाद हो जाएगा। हमास को बहुत पहले ही बंधकों को रिहा कर देना चाहिए था।"
read more at भाषा