गडकरी ने मर्सिडीज़ से भारत में सस्ती कारें बनाने का किया अनुरोध, बोले- मैं भी नहीं खरीद सकता
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मर्सिडीज़-बेंज़ से भारत में कारों का उत्पादन बढ़ाने और लागत घटाने पर ज़ोर देने का आग्रह किया है। उन्होंने कंपनी के कार्यक्रम में कहा, "आप उत्पादन बढ़ाएंगे तभी लागत घट पाएगी। हम मध्यम वर्ग के लोग हैं...मैं भी आपकी कार नहीं खरीद सकता।" कंपनी ने भारत में ईक्यूएस 580 4मैटिक लॉन्च की है।
read more at जनसत्ता


