गणित के शिक्षक ने गुजरात में कॉपी जांचने के समय नंबर जोड़ने में की गलती, छात्र हुआ फेल
गुजरात में गणित के एक शिक्षक ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा की कॉपी जांचते समय नंबर जोड़ने में गलती की जिसके चलते एक छात्र फेल हो गया। छात्र द्वारा दोबारा कॉपी जांचने का आवेदन देने के बाद यह खुलासा हुआ। गुजरात शिक्षा बोर्ड ने कॉपी जांचने में गलतियां करने वाले 4,488 शिक्षकों पर कुल ₹64 लाख का जुर्माना लगाया है।
read more at Inshorts


