Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गणतंत्र दिवस से पहले नोएडा के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा गया घर

short by खुशी / on Friday, 23 January, 2026
गणतंत्र दिवस से पहले शुक्रवार को नोएडा (यूपी) के कई प्राइवेट स्कूलों को ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद स्कूलों को खाली कर बच्चों को घर भेज दिया गया। बकौल रिपोर्ट्स, इनमें शिव नादर, फादर एग्नेल, आर्मी पब्लिक स्कूल, श्रीराम मिलेनियम, रामज्ञा टीपीएस, कैम्ब्रिज स्कूल आदि शामिल हैं। पुलिस ने सुरक्षा जांच बढ़ाई है।