गणतंत्र दिवस की परेड में 40 साल बाद घोड़े वाली बग्घी की हुई वापसी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पारंपरिक घोड़े वाली बग्घी में सवार होकर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पहुंचे। गौरतलब है कि 40 साल बाद गणतंत्र दिवस की परेड में इस बग्घी की वापसी हुई है। बग्घी को 'राष्ट्रपति के अंगरक्षकों' ने एस्कॉर्ट किया।
read more at ABP न्यूज़


