Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र दिल्ली व गुरुग्राम पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइज़री

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 25 January, 2024
गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र दिल्ली व गुरुग्राम पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की है। दिल्ली में विजय चौक से इंडिया गेट तक गुरुवार शाम 6 बजे से शुक्रवार को परेड खत्म होने तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, गुरुवार शाम 5 बजे से शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे तक मध्यम और भारी माल वाहनों का गुरुग्राम व दिल्ली में प्रवेश वर्जित होगा।