गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनज़र गुरुग्राम में धारा 144 लागू, ड्रोन व पतंग उड़ाने पर रोक
गुरुग्राम (हरियाणा) ज़िला प्रशासन ने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनज़र धारा 144 के तहत प्रतिबंध लागू किए हैं। ज़िलाधिकारी निशांत कुमार यादव द्वारा जारी आदेशानुसार, 26 जनवरी तक ड्रोन, पतंग, ग्लाइडर, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट आदि के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा। साइबर कैफे, गेस्ट हाउस, होटल, पीजी व मकान मालिकों को आने-जाने वालों के रिकॉर्ड रखने को कहा गया है।
read more at हिन्दुस्तान


