Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शामिल हुआ दिल्ली पुलिस का महिला पाइप बैंड

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 26 January, 2023
दिल्ली पुलिस का महिला पाइप बैंड गुरुवार को पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुआ। सहायक पुलिस आयुक्त श्वेता के. सुगथन ने परेड में दिल्ली पुलिस की इस टुकड़ी का नेतृत्व किया व दल ने मार्च में दिल्ली पुलिस के गीत की धुन बजाई। इस परेड में दिल्ली पुलिस की 32 महिला कॉन्स्टेबलों ने भाग लिया।
read more at भाषा