गणपति दर्शन के लिए सीएम शिंदे के घर रणवीर, सारा समेत कई हस्तियां पहुंचीं; सामने आई तस्वीरें
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मुंबई स्थित आवास 'वर्षा' पर गुरुवार को फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां गणपति दर्शन के लिए पहुंचीं। ऑनलाइन सामने आई तस्वीरों में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, सारा अली खान, रितेश देशमुख और उनकी पत्नी व अभिनेत्री जेनेलिया डिसूज़ा, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, तमन्ना भाटिया, फिल्ममेकर मधुर भंडारकर, राजकुमार हिरानी और भूषण कुमार नज़र आए।
read more at ABP न्यूज़


