Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गणेश पंडाल में भगवान हनुमान के वेश में नाच रहा शख्स हो गया बेहोश, हुई मौत; सामने आया वीडियो

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 4 September 2022
मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) में एक गणेश पंडाल में भगवान हनुमान के वेश में नाचते समय बेहोश हुए रवि शर्मा नामक 35-वर्षीय शख्स की मौत हो गई है। बकौल पुलिस, अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हुई और मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। रवि के पंडाल में गिरकर बेहोश होने का वीडियो सामने आया है।