'गदर 2' ने पार किया ₹300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर 'गदर 2' ने ₹300 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज़ के 8वें दिन शुक्रवार को फिल्म ने ₹20.5 करोड़ की कमाई की जिससे भारत में इसकी कुल कमाई का आंकड़ा ₹305.13 करोड़ हो गया। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने विदेशों में करीब ₹35 करोड़ कमाए हैं।
read more at ABP न्यूज़


