Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गधी के दूध का साबुन औरत के शरीर को सुंदर रखता है, दिल्ली में ₹500/पीस में बिकता है: मेनका

short by रौनक राज / on Sunday, 2 April, 2023
बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने एक कार्यक्रम में कहा है, "माना जाता है कि गधी के दूध का साबुन...औरत के शरीर को हमेशा सुंदर रखता है।" उन्होंने आगे कहा, "एक बहुत मशहूर विदेशी रानी होती थीं…जिनका नाम क्लियोपेट्रा था। वह गधी के दूध में नहाती थीं।" बकौल मेनका, दिल्ली में गधी के दूध का एक साबुन ₹500 में बिकता है।
read more at Twitter