गर्भ निरोध के लिए कंडोम के अलावा क्या-क्या मुहैया कराती है सरकार?
केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने लोकसभा को लिखित जवाब में परिवार नियोजन के मद्देनज़र गर्भ निरोध के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी है। बकौल पटेल, इनमें कंडोम, कंबाइंड ओरल गर्भनिरोधक गोलियों, आकस्मिक स्थिति में गर्भनिरोधक गोलियों व अंतर्गर्भाशयी गर्भनिरोधक उपकरणों (आईयूसीडी) का वितरण और नसबंदी शामिल है।
read more at संसद


