Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गर्भवती पत्नी से मिलने नेपाल के रास्ते हैदराबाद पहुंचा पाकिस्तानी शख्स, पुलिस ने पकड़ा

short by रघुवर झा / on Saturday, 26 April, 2025
हैदराबाद पुलिस ने मोहम्मद फैयाज़ नामक एक पाकिस्तानी शख्स को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में हिरासत में लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई में काम करने वाला फैयाज़ अपनी गर्भवती पत्नी से मिलने के लिए पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते हैदराबाद पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि फैयाज़ से पूछताछ की जा रही है।