Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गर्भवती महिला का बिहार में झोलाछाप डॉक्टर ने यूट्यूब देखकर किया ऑपरेशन, हुई मौत

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 5 November, 2024
बेगूसराय (बिहार) में झोलाछाप डॉक्टर द्वारा यूट्यूब पर वीडियो देखकर 30-वर्षीय गर्भवती महिला का ऑपरेशन किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की बहन ने कहा, "जब आरोपी डॉक्टर को लगा कि वह महिला को नहीं बचा पाएगा तो भाग गया।" 2 नवंबर को महिला राजनंदनी नामक क्लीनिक में भर्ती हुई थी और मंगलवार को उसकी मौत हो गई।