गर्मी से मिलेगी राहत! कई राज्यों के लिए भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार (30 मई) को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि के साथ आंधी आने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा तेलंगाना और पश्चिम राजस्थान के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है।
read more at IMD


