गर्लफ्रेंड से बात करने पर युवक ने की दोस्त की हत्या, 22 दिन बाद यूपी में मिला शव
लखीमपुर खीरी (यूपी) में 22 दिन से लापता 20-वर्षीय युवक गौतम मंडल का शव मिलने के बाद दोस्त विशाल ने शराब में कीटनाशक मिलाकर उसकी हत्या करने की बात स्वीकारी है। बकौल विशाल, उसकी फेसबुक पर एक लड़की से दोस्ती थी जो धोरे-धीरे प्यार में बदल गई। गौतम उसके फोन से लड़की का नंबर चुराकर उससे बात करने लगा था।
read more at Hindustan Times


