गर्भवती बहू को 15 घंटे तक बिठाकर रखा: परिवार के ठिकानों पर हुई ईडी की छापेमारी पर लालू
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने परिवार वालों के परिसर में ईडी की छापेमारी को लेकर शुक्रवार रात ट्वीट किया, "आधारहीन मामलों में मेरी बेटियों, नातियों व गर्भवती बहू को 15 घंटे तक बिठाकर रखा।" उन्होंने लिखा, "हमने आपातकाल का दौर भी देखा है। क्या बीजेपी इतने निम्न स्तर पर उतरकर राजनीतिक लड़ाई लड़ेगी? "
read more at ABP न्यूज़


