Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर एमपी में लोगों ने नदी पार करते हुए अस्पताल पहुंचाया

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 11 August, 2022
बैतूल (मध्य प्रदेश) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग एक गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर नदी पार करते हुए दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, गांव से मुख्य मार्ग तक जाने का रास्ता नहीं था इसलिए ग्रामीणों ने खाट पर महिला को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि महिला की सुरक्षित डिलीवरी हो गई है।
read more at Twitter