गर्मी से राहत पाने के लिए दुकान में घुसकर फर्श पर लेटा लंगूर, वीडियो आया सामने
बिहार के बांका ज़िले में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए एक लंगूर होम्योपैथिक की दुकान में घुसकर फर्श पर लेट गया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में लंगूर पहले काउंटर पर बैठकर फल खाते दिख रहा है और बाद में वह फर्श पर लेट जाता है। बकौल मौसम विभाग, बिहार में 14 जून तक हीटवेव जारी रहेगी।
read more at X (formerly Twitter)


