Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गलत तरीके से कोर्स बेचने के आरोपों को लेकर एनसीपीसीआर ने बायजू के सीईओ को भेजा समन

short by खुशी / on Saturday, 17 December, 2022
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने एडटेक कंपनी बायजू के सीईओ बायजू रवींद्रन को अपने कोर्स गलत तरीके से बेचकर छात्रों का शोषण करने के आरोपों को लेकर समन भेजा है। एनसीपीसीआर के अनुसार, बायजू अभिभावकों व बच्चों को कथित तौर पर गलत तरीके से बहलाकर कर्ज़ आधारित समझौते करवा रही है और उनका शोषण कर रही है।