गलत है: राम मंदिर को लेकर चारों शंकराचार्यों में मतभेद के सवाल पर पुरी के शंकराचार्य
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर चारों शंकराचार्यों में मतभेद होने की खबरों पर पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "आपको प्रामाणिक सूचना नहीं है इसलिए आप ऐसा कह रहे हैं। आपसे किसने कहा...राम मंदिर को लेकर चारों शंकराचार्य में मतभेद है? यह गलत प्रचार है।" 22 जनवरी को समारोह होगा।
read more at इंडिया टीवी


