गहलोत ने पुष्करणा समाज के लिए राजा-महाराजाओं जैसा काम किया: बीजेपी की विधायक
राजस्थान की बीजेपी विधायक सूर्यकांता व्यास ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ की और कहा है कि उन्होंने पुष्करणा समाज के लिए ऐसा काम किया है जो पहले राजा-महाराजा किया करते थे। दरअसल, दो दिन पहले सीएम गहलोत ने पुष्करणा समाज की कुलदेवी उष्ट्र वाहिनी देवी के मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए ₹4.75 करोड़ के बजट को स्वीकृति दी थी।
read more at न्यूज़ 24 हिंदी


