Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गांधी को पिता तुल्य मानते थे गोडसे, हत्यारा कहने से वह हत्यारे नहीं हो जाते: हिंदू महासभा

short by अपर्णा कुमारी / on Monday, 20 February, 2023
नर्मदापुरम (मध्य प्रदेश) में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र पांडेय ने कहा है, ''नाथूराम गोडसे गांधी जी को पिता तुल्य मानते थे। हत्यारा कहने से वह हत्यारे नहीं हो जाते, इतिहास को छुपाया गया है।'' उन्होंने कहा, ''मैं चैलेंज करता हूं कि जो लोग गोडसे को हत्यारा मानते हैं, वो प्रमाणिकता के आधार पर मुझसे बात करें।''