Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑस्ट्रेलिया में अनावरण के कुछ घंटे बाद ही गांधी जी की मूर्ति को पहुंचाया गया नुकसान

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 15 November 2021
भारत सरकार द्वारा ऑस्ट्रेलिया को उपहार में दी गई महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा को मेलबर्न में नुकसान पहुंचाया गया। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन द्वारा ऑस्ट्रेलियन इंडियन कम्युनिटी सेंटर में गांधी जी की कांस्य प्रतिमा का अनावरण करने के कुछ घंटे बाद ही घटना हुई। मॉरिसन ने घटना पर कहा है, "इस स्तर का अनादर देखना शर्मनाक और बेहद निराशाजनक है।"