गायक अरमान मलिक ने गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ से की सगाई, शेयर कीं प्रपोज़ करने की तस्वीरें
गायक अरमान मलिक ने अपनी गर्लफ्रेंड और फैशन इन्फ्लुएंसर आशना श्रॉफ से सगाई कर ली है। उन्होंने आशना को प्रपोज़ करने की तस्वीरें सोमवार को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "हमारा हमेशा का साथ शुरू हो गया है।" इशान खट्टर, टाइगर श्रॉफ, रिया चक्रवर्ती, अथिया शेट्टी और तारा सुतारिया समेत कई हस्तियों ने कपल को बधाई दी है।
read more at ABP न्यूज़


